कॉलेज लेवल काउंसलिंग का छठवां चरण 28 अगस्त 2023 से प्रारंभ

भोपाल.
मध्यप्रदेश की शासकीय /अनुदान प्राप्त अशासकीय /निजी अशासकीय महाविद्यालयों में स्नातक तथा स्नातकोत्तर कक्षाओं के लिए ऑनलाइन प्रवेश का छठवां कॉलेज लेवल काउंसलिंग चरण 28 अगस्त 2023 से प्रारंभ किया जा रहा है। आवंटित महाविद्यालयों में ऑनलाइन प्रवेश शुल्क का भुगतान 15 सितंबर तक किया जा सकेगा। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2023-24 की प्रवेश प्रक्रिया में वर्तमान में पांच कॉलेज लेवल काउंसलिंग संचालित की जा चुकी है और अब तक लगभग 5 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने स्नातक प्रथम वर्ष एवं स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्राप्त कर लिया है। इसमें 28 अगस्त से 1 सितंबर तक विद्यार्थी नवीन पंजीयन और सभी विद्यार्थी चॉइस फिलिंग कर सकेंगे।

स्नातक प्रथम वर्ष और स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थी ऑनलाइन दस्तावेजों का सत्यापन 29 से 4 सितम्बर 2023 तक कर सकते हैं। प्रावीण्य सूची 6 सितंबर को महाविद्यालय की सूचना पटल पर प्रदर्शित की जाएगी। विद्यार्थी आवंटित महाविद्यालयों में ऑनलाइन प्रवेश शुल्क का भुगतान कर आवश्यक होने पर प्रवेश के लिए इच्छित महाविद्यालय में पाठ्यक्रम /विशेष समूह के अपग्रेडेशन 6 से 12 सितंबर 2023 तक कर सकते हैं। अपग्रेडेशन से रिक्त स्थान गुणानुक्रम के आधार पर शेष आवेदकों को आवंटन पत्र 13 सितंबर को जारी किया जाएगा। अपग्रेडेशन से रिक्त स्थानों पर आवंटित आवेदकों को महाविद्यालयों में ऑनलाइन प्रवेश शुल्क का भुगतान 13-15 सितंबर 2023 की मदद करना होगा।

उल्लेखनीय है कि माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा पूरक विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम दो दिवस में घोषित किया जाना है जिसमें लगभग 1 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए हैं। इसके साथ ही उच्च शिक्षा विभाग द्वारा वर्तमान शैक्षणिक सत्र से 30 नवीन महाविद्यालय आरंभ किए गए हैं। इन महाविद्यालयों में प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस चरण को आरंभ करने के लिए निर्देशित किया है।

प्रवेश प्रक्रिया का यह अंतिम चरण होगा जिसमें पूर्व पंजीकृत आवेदक तथा नवीन आवेदक चॉइस फिलिंग कर सकेंगे और अपनी पसंद के महाविद्यालय में प्रवेश प्राप्त करने का अवसर प्राप्त होगा। इस वर्ष 1367 शासकीय महाविद्यालय प्रवेश प्रक्रिया में शामिल है जिनमें विद्यार्थी प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: The sixth

Recent Posts

विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

​रायपुर         छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश की जनता की समस्याओं के त्वरित…

3 hours ago
रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

भोपाल  नरसिंहपुर जिले के थाना गाडरवारा अंतर्गत चौकी सालीचौका क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता,…

3 hours ago

सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक को मिला नया जीवन

रायपुर सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक…

3 hours ago
देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश में एक निशान, एक विधान…

4 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाना ने वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24के लिए घोषित किए के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार

डीजीपी कैलाश मकवाना ने वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24के लिए घोषित किए के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार

भोपाल  पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाना द्वारा वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24 के लिए प्रतिष्ठितके.एफ. रुस्तम जी…

4 hours ago
छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

भोपाल छतरपुर के एक जिला एक उत्पाद लकड़ी फर्नीचर उद्योग को राष्ट्रीय बाज़ार, आधुनिक डिज़ाइन,…

4 hours ago