स्वच्छ भारत मिशन में दिए जाने वाले राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए MP के चार गांव का चयन

ग्वालियर

स्वच्छ भारत मिशन के तहत दिए जाने वाले राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए मध्य प्रदेश के चार गांव का चयन किया गया है। राज्य सरकार ने इनका चयन कर इनके नाम भारत सरकार को भेजे है। भोपाल, ग्वालियर, इंदौर और जबलपुर के गांव के नाम को शामिल गया है। भारत सरकार की स्वच्छ  सर्वेक्षण ग्रामीण की टीम अब जल्द ही इन चारों गांव में आकर वास्तविकता को परखेगी। खास बात ये है कि राष्ट्रीय पुरस्कार की इस परीक्षा में पास होने के लिए राज्य सरकार ने अल्प समय में इन चारों गांवों की काया पलट दी है। प्रदेश सरकार के निर्देश के बाद स्वच्छता की परीक्षा में पास होने के लिए प्रशासनिक अमले इन गांव में घर-घर स्वच्छता अभियान डेरा डाल दिया है।

ये हैं चार गांव
भारत शासन द्वारा हर साल स्वच्छता को बढावा देने के लिए स्वच्छता सर्वेक्षण किया जाता है। इसी के क्रम में वर्ष 2023-24 के लिए मध्य प्रदेश के चार गांव के नाम भारत सरकार को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए भारत सरकार को भेजे गए है। इनमे भोपाल का आदमपुर छावनी, इंदौर का मांगलिया सड़क, जबलपुर का कुंडम और ग्वालियर के घाटीगांव ब्लॉक में आने वाले बरई गांव का नाम शामिल है। भारत सरकार की टीम विभिन्न पैरामीटर पर परीक्षण करने के लिए इन चारों गांव में कभी भी आ सकती है।

ये है योजना
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। योजना का मकसद स्वच्छता के क्षेत्र में हर संभव प्रयास कर ग्रामीण क्षेत्र को स्वच्छ बनाना है। इस योजना के अन्तर्गत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण, सूखा एवं गीला कचरे का प्रबंधन, गंदे पानी का प्रबंधन, फीकल स्लज प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए कार्य किए जाते है।

ग्वालियर के घाटीगांव ब्लॉक में आने वाले बरई गांव का नाम राष्ट्रीय पुरुस्कार के लिए चयानित है। हम लगातार गांव में साफ सफाई व निरीक्षण कर रहे है। भारत सरकार की टीम अगले कुछ दिनों में कभी भी आकर स्थिति को देख सकती है।
विवेक कुमार, जिला पंचायत सीईओ ग्वालियर

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

विकास कार्यों में नही होगी कोई कमी -राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

​रायपुर         छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश की जनता की समस्याओं के त्वरित…

4 hours ago
रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

रसिंहपुर के डायल-112 हीरोज ट्रेन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को त्वरित सहायता पहुँचाकर कराया अस्पताल में भर्ती

भोपाल  नरसिंहपुर जिले के थाना गाडरवारा अंतर्गत चौकी सालीचौका क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता,…

4 hours ago

सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक को मिला नया जीवन

रायपुर सड़क दुर्घटना में चकनाचूर पेल्विस (श्रोणि) की हड्डी का सफल ऑपरेशन, सिम्स में युवक…

4 hours ago
देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

देश में शीघ्र लागू होगी समान नागरिक संहिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश में एक निशान, एक विधान…

5 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाना ने वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24के लिए घोषित किए के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार

डीजीपी कैलाश मकवाना ने वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24के लिए घोषित किए के.एफ. रुस्तम जी पुरस्कार

भोपाल  पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाना द्वारा वर्ष 2022-23एवं वर्ष 2023-24 के लिए प्रतिष्ठितके.एफ. रुस्तम जी…

5 hours ago
छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

छतरपुर के लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगी राष्ट्रीय पहचान

भोपाल छतरपुर के एक जिला एक उत्पाद लकड़ी फर्नीचर उद्योग को राष्ट्रीय बाज़ार, आधुनिक डिज़ाइन,…

5 hours ago