राजनांदगांव : रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए 7 एवं 8 अक्टूबर को परीक्षा…

राजनांदगांव : रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए 7 एवं 8 अक्टूबर को परीक्षा…

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन

राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी एवं खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले में जिला एवं विकासखंड स्तर के स्वीकृत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के संबंध में पदवार प्रावधिक मेरिट व वरीयता सूची सूची जारी की गई है। वरीयता क्रम के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों की दस्तावेज परीक्षण एवं साक्षात्कार, लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा हेतु 1 पद के विरूद्ध अधिकतम 10 अभ्यर्थियों की पदवार प्रवर्गवार सूची जारी की गई है। जारी सूची का अवलोकन राजनांदगांव जिले की वेबसाईट पर किया जा सकता है।

इसके अंतर्गत 7 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे शासकीय दिग्विजय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव में लेखापाल एवं लेखा सह एमआईएस सहायक के लिए लिखित व कौशल परीक्षा तथा कार्यालय सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए कौशल परीक्षा एवं क्षेत्रीय समन्वयक के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह 8 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे कार्यालय जिला पंचायत राजनांदगांव में विकासखंड परियोजना प्रबंधक के लिए साक्षात्कार एवं भृत्य के लिए दस्तावेज परीक्षण का आयोजन किया जाएगा।

संबंधित पात्र अभ्यर्थियों को आगामी चरण हेतु पदवार नियत तिथि, समय एवं स्थान पर अपने समस्त मूल दस्तावेजों एवं 1 पासपोर्ट साईज फोटो के साथ उपस्थित होने कहा गया है। इस संबंध में संबंध में पृथक से अथवा व्यक्तिगत रूप से कोई पत्राचार नहीं किया जाएगा। अनुपस्थिति की स्थिति में संबंधित अभ्यर्थी की उम्मीदवारी स्वमेव निरस्त मानी जाएगी। लिखित व कौशल परीक्षा हेतु निर्धारित अधिकतम 10 अंकों में से अभ्यर्थी की न्यूनतम 3 अंक प्राप्त किया जाना अनिवार्य होगा।

See also  DU छात्रसंघ चुनाव में छत्तीसगढ़ के पीयूष जायसवाल की जीत, 674 वोटों से बने विजेता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *