बांधाबाजार/राजनांदगाँव। सतत् जनसेवा नवयुवक मण्डल ग्राम पंचायत मिरचे के नवयुवक मिल कर के बच्चों के भविष्य को देखते हुए मुहल्ले के सामुदायिक भवनों को साफ सफाई एवं सेनेटाइजर का छिड़काव कर रहे हैं जिससे हमारे उज्वल भविष्य, राष्ट्र के निर्माता( बच्चे ) वहां अच्छे से स्वच्छ मन से पढ़ाई में मन लगा सके।

इस गंभीर स्थिति कोरोना वायरस से निपटने एवम् बच्चों के भविष्य को देखते यह बीड़ा उठाया जा रहा है। साथ ही साथ साफ सफाई को देखते जय स्तंभ चौक की महिलाएं भी सफाई में अपना महत्व पूर्ण योगदान दे रही है, अपने मुहल्ले के हैंडपंप के आस पास को पूर्ण साफ सफाई किए।**यह कार्य नेहरू युवा केंद्र संगठन राजनांदगांव एवम् समर्थन संस्था के सतत् मार्गदर्शन में किया जा रहा है जिसमें सतत् जनसेवा नवयुवक मण्डल अध्यक्ष खिलेश्वर सिंह निर्मलकर, खम्मन लाल साहू, ओमकार चंद्रवंशी, भावेश निर्मलकर, चैन सिंह साहू, डोमेंद्र निर्मलकर, पीनेष लाउत्रे, टिम्मन लाल साहू उपस्थित होकर योगदान दे रहे हैं।*
