मोहला : बच्चों ने पेंटिंग कर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश…

मोहला : बच्चों ने पेंटिंग कर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश…

मोहला , शासकीय प्राथमिक शाला पुतरगोंदी कला संकुल मोतीपुर मोहला में शनिवार को ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता हुई। विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर आकर्षक चित्र बनाए तथा भाषण के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए। अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य व सामाजिक जागरूकता से जुड़े संदेश दिए।

प्रधान पाठक, सरपंच ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बच्चों व पालकों को विभिन्न विषयों के प्रति जागरूक किया। बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने, स्वच्छता अपनाने, पर्यावरण की रक्षा करने, शिक्षा के महत्व को समझने तथा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

See also  कबीरधाम जिले में सिंचाई योजना के कार्यों के लिए 15.86 करोड़ रुपये स्वीकृत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *