राजनांदगांव : जिला देवांगन समाज ने लगाया शिविर, 42 यूनिट रक्तदान किया…

राजनांदगांव : जिला देवांगन समाज ने लगाया शिविर, 42 यूनिट रक्तदान किया…

अंबागढ़ चौकी , अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस पर जिला देवांगन समाज के द्वारा कौड़ीकसा में वीर शहीदों के नाम पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कौड़ीकसा में आयोजित रक्तदान शिविर में 42 रक्तदाताओं ने 42 यूनिट रक्तदान किया। नवीन जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के जिला देवांगन समाज के द्वारा दूसरी बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य केन्द्र कौड़ीकसा में आयोजित रक्तदान शिविर प्रातः 10 से शाम 4 बजे तक चला।

शिविर में रक्तदाताओं से रक्त एकत्रित करने के लिए मेडिकल कालेज राजनांदगांव से ब्लड बैंक की टीम के अधिकारी-कर्मचारी व टैक्नेशिन उपस्थ्ति थे। ब्लड बैंक मेडिकल कालेज राजनांदगांव की टीम के प्रमुख तुमेश साहू ने बताया कि शिविर में 42 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। जिसमें देवांगन समाज के अलावा कौड़ीकसा क्षेत्र के युवा व अन्य वर्ग के लोग भी शामिल थे। समाज के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण देवांगन व जिला सचिव राजेन्द्र देवांगन ने बताया कि वे हर वर्ष इस तरह का आयोजन करते रहेंगे। शिविर में जिला भाजपाध्यक्ष दिलीप वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष कौड़ीकसा संदीप साहू शामिल हुए।

See also  CG : गणित को रटने का नहीं, समझने और आनंद लेने का विषय बनाने पर जोर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *