राजनांदगांव : गणेश उत्सव में अब तीन गुना से ज्यादा प्रतिमा की पुरस्कार राशि…

राजनांदगांव : गणेश उत्सव में अब तीन गुना से ज्यादा प्रतिमा की पुरस्कार राशि…

राजनांदगांव , गणेश उत्सव में बेहतर प्रतिमा और आकर्षक विसर्जन झांकियां तैयार करने वाली समितियों को अब नगर निगम की ओर से ज्यादा पुरस्कार मिलेगा। महापौर मधुसूदन यादव ने घोषणा की कि इस वर्ष से गणेश प्रतिमा प्रतियोगिता की पुरस्कार राशि में तीन गुना से ज्यादा बढ़ोतरी की जाएगी। वहीं विसर्जन झांकी के दोनों वर्गों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली समितियों की पुरस्कार राशि में भी करीब 10-10 हजार रुपए की वृद्धि की जाएगी।

नगर निगम टाउन हॉल में शनिवार को वर्ष 2025 की गणेश पर्व प्रतियोगिता में चयनित समितियों के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। महापौर मधुसूदन यादव ने निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, आयुक्त जीआर मरकाम, पार्षदों और नामांकित पार्षदों की मौजूदगी में विजेता समितियों को चेक प्रदान किए। महापौर ने कहा कि संस्कारधानी राजनांदगांव हॉकी और झांकियों के लिए पहचान रखता है।

विपरीत परिस्थितियों के बावजूद शहर की झांकी परंपरा की गरिमा और व्यापकता कायम है। उन्होंने समितियों से इस परंपरा को आगे भी बनाए रखने और हर वर्ष बेहतर झांकियां तैयार करने की अपील की। सर्वश्रेष्ठ गणेश प्रतिमा प्रतियोगिता में जीई रोड की पाटीदार गणेश उत्सव समिति प्रथम रही। समिति को 6 हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया। सदर बाजार की मित्र मंडल गणेश उत्सव समिति दूसरे स्थान पर रही।

See also  अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *