बिलासपुर : तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत

बिलासपुर में तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई और उसका बेटा व पड़ोसी बुरी तरह घायल हो गए।

टक्कर के बाद महिला पहिए के नीचे आ गई और 50 मीटर तक घसीटती रही। इससे शव के चिथड़े उड़ गए। गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर हाईवा में जमकर तोड़फोड कर दी।

करीब सात घंटे तक जाम लगा रहा। मृतका के परिवार वालों को एक लाख 25 हजार रुपए मुआवजा देने के बाद मामला शांत हुआ।

मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम किसान परसदा निवासी अविनाश पात्रे (18) सोमवार देर शाम अपनी मां संतोषी पात्रे (37) और गांव की ही रहने वाली मुस्कान पात्रे (35) को लेकर मस्तूरी बाजार जाने के लिए निकला था।

तीनों बाजार से गांव लौट रहे थे। अभी वे जयरामनगर के आगे मोहरसाय चौक के पास पहुंचे थे कि तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को चपेट में ले लिया।

इस हादसे में संतोषी पात्रे हाईवा के पहिए के नीचे आ गई और 50 मीटर तक घसीटती रही, जिससे उसका पैर व धड़ अलग हो गया और शव के चिथड़े उड़ गए। वहीं, उसका बेटा अविनाश व पड़ोसी महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

See also  CG BJP प्रभारी स्मृति ईरानी का सख्त निर्देश, बिना बुलाए प्रदेश कार्यालय न पहुंचें नेता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *