CG : गोल्डन टावर में गणपति उत्सव की भव्य छटा: आनंद मेला की रौनक और सुर संध्या के सुरों ने बांधा समां …

CG : गोल्डन टावर में गणपति उत्सव की भव्य छटा: आनंद मेला की रौनक और सुर संध्या के सुरों ने बांधा समां …

रायपुर: गोल्डन टावर, अमलीडीह, रायपुर में गणपति उत्सव के पावन अवसर पर बुधवार, 23 सितंबर 2026 को आनंद मेला एवं GT म्यूजिकल ग्रुप की सुर संध्या का भव्य एवं यादगार आयोजन किया गया। भक्ति, संगीत, स्वाद और उमंग से सजे इस आयोजन में गोल्डन टावर के बड़ी संख्या में रहवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और एक साथ मिलकर उत्सव का आनंद उठाया। आनंद मेला में स्वाद, खरीदारी और उत्साह की रौनक आनंद मेला में विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों, मिठाइयों एवं स्नैक्स के साथ-साथ ज्वेलरी, गिफ्ट आइटम्स, क्राफ्ट और कपड़ों के आकर्षक स्टॉल लगाए गए। रहवासियों ने लजीज व्यंजनों का स्वाद चखने के साथ विभिन्न स्टॉल्स पर खरीदारी का आनंद लिया।

मेले में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के चेहरे पर खुशी और उत्साह नजर आया। पूरे क्लब हाउस परिसर में पारिवारिक माहौल, आपसी मेलजोल और उत्सव की रौनक देखने को मिली। आनंद मेला के साथ ही GT म्यूजिकल ग्रुप द्वारा गणपति वंदना से सुर संध्या का शुभारंभ किया गया। इसके बाद 90 के दशक के लोकप्रिय एवं सदाबहार गीतों की शानदार प्रस्तुतियों ने माहौल को संगीतमय बना दिया। ग्रुप के प्रतिभाशाली कलाकारों सुब्रत चौधरी, देवब्रत धीरदेव, सूर्या रेड्डी, मनीष तलरेजा, सितांशु दास, इतिश्री धीरदेव, नीलाक्षी राय जी एवं बेबी आरोही ने अपनी मधुर आवाज और बेहतरीन प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। सदाबहार गीतों की धुनों पर रहवासी झूम उठे और पूरे कार्यक्रम के दौरान तालियों की गूंज से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

See also  स्वास्थ्य सुरक्षा से जनकल्याण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *