CG : DSP पर टूट पड़े युवक …

CG : DSP पर टूट पड़े युवक …

सरगुजा: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में ट्रेनी डीएसपी निशांत कुर्रे की गणेश विसर्जन के दौरान उपद्रवी युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया और जमकर पिटाई कर दी। युवकों ने ट्रेनी डीएसपी की निजी कार में भी जमकर तोड़फोड़ की। विवाद ट्रेनी डीएसपी की कार को साइड देने को लेकर हुआ था। मामला मणिपुर थाना क्षेत्र का है। ट्रेनी डीएसपी कुर्रे बीती रात दरिमा थाने से अंबिकापुर लौट रहे थे। पुलिस ने मामले में आधा दर्जन युवकों को हिरासत में लिया है। अन्य आरोपी फरार हैं। जानकारी के मुताबिक, दरिमा थाना प्रभारी निशांत कुर्रे (ट्रेनी डीएसपी) बीती रात करीब 10 बजे दरिमा से अंबिकापुर आ रहे थे। अंबिकापुर मार्ग में कंठी और जगदीशपुर के बीच DJ के साथ गणेश विसर्जन की झांकी और जुलूस के कारण मार्ग बाधित था।

जब डीएसपी ने गाड़ी को साइड देने के लिए कहा तो विसर्जन में शामिल युवक उनसे उलझ गए और बहस करने लगे। डीएसपी निशांत कुर्रे से विवाद बढ़ने पर दर्जनभर युवकों ने उनपर जानलेवा हमला कर दिया और मारपीट शुरू कर दी। उपद्रवियों ने उनकी निजी कार में भी तोड़फोड़ की। कार के शीशे फोड़ दिए और वाहन को काफी नुकसान पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर मणिपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके में घेराबंदी कर हमले में शामिल 6 मुख्य आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस अन्य संदिग्धों की खोजबीन कर रही है।

अंबिकापुर SDOP राकेश बघेल ने बताया कि दरिमा थाना प्रभारी निशांत कुर्रे बीती रात भ्रमण में थे। उन्होंने डीजे के कारण रास्ता ब्लॉक देखा तो गणेश विसर्जन में शामिल युवकों को समझाइश देने की कोशिश की। इस दौरान युवकों ने उनपर हमला कर दिया। SDOP ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

See also  CG : ’सेवा की कहानी’ : कठिन रहा है टूटे परिवार से अपने मकान तक प्रमिला का सफर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *