राजनांदगांव : सत्यम विहार में गूंजा सुंदरकांड…

राजनांदगांव : सत्यम विहार में गूंजा सुंदरकांड…

राजनांदगांव| गंज चौक स्थित सत्यम विहार कॉलोनी में गणेश महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मंगलवार को महोत्सव के तहत सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। इसमें कॉलोनी के रहवासी सपरिवार शामिल हुए।

सुंदरकांड की चौपाइयों से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की। पाठ के बाद महाप्रसादी का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ आस्था मूक-बधिर शाला के करीब 100 बच्चों को भी महाप्रसादी कराई गई। बच्चों को प्रसाद कराने के साथ आयोजन में सेवा और सामाजिक सरोकार का संदेश भी देखने को मिला। इससे पहले दोपहर में भगवान श्रीगणेश का महाभिषेक विधि-विधान से किया गया। इसके मुख्य यजमान कमल मुंद्रा एवं परिवार रहे। सुंदरकांड पाठ के यजमान निखिल दास एवं परिवार रहे।

श्रीगणेश उत्सव समिति अध्यक्ष अतिन जैन के मार्गदर्शन में महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। समिति के राजकुमार बैद, आशीष अग्रवाल, हिमांशु रायचा, राहुल ओसवाल, अमित कोचर, लोकेश चौरसिया, सर्वेश गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, विनय पोपट, आनंद शर्मा, मिक्कू कोठारी व नमन जैन सहित कार्यकर्ता व्यवस्थाओं में जुटे हैं। कॉलोनाइजर भी आयोजन में सहयोग कर रहा है। समिति ने आगामी कार्यक्रमों में कॉलोनीवासियों से सपरिवार शामिल होने की अपील की है।

See also  भारी बारिश को लेकर मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर संभाग के सभी कलेक्टरों से ली स्थिति की जानकारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *