राजनांदगांव : सुंदरा में 9.50 करोड़ रुपए से बनेगा 8 लेन का 400 मीटर सिंथेटिक ट्रैक…

राजनांदगांव : सुंदरा में 9.50 करोड़ रुपए से बनेगा 8 लेन का 400 मीटर सिंथेटिक ट्रैक…

राजनांदगांव | राजनांदगांव के खिलाड़ियों के लिए सकारात्मक खबर सामने आई है। सुंदरा के खेल मैदान में अब 8-लेन 400 मीटर सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक तैयार किया जाएगा। आने वाले समय में शहर के एथलीटों को बेहतर स्तर की प्रैक्टिस के लिए दूसरे शहरों का रुख करने की जरूरत कम होगी।

इस ट्रैक पर दौड़ के साथ लॉन्ग जंप, ट्रिपल जंप, हाई जंप, पोल वॉल्ट, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, हैमर थ्रो और जेवलिन थ्रो जैसी एथलेटिक्स की विभिन्न विधाओं के लिए भी सुविधाएं रहेंगी। इस प्रोजेक्ट के लिए 9.50 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।

See also  सेवा और समर्पण से ही सशक्त समाज का निर्माण : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *