CG : अनंत चतुर्दशी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

CG : अनंत चतुर्दशी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

भगवान श्रीहरि विष्णु की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली आए- मंत्री चौधरी

रायपुर, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भगवान श्रीहरि विष्णु से प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।
    वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि अनंत चतुर्दशी का पर्व श्रद्धा, आस्था और भक्ति का प्रतीक है। इस दिन भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की आराधना की जाती है। यह पावन पर्व हमें सत्य, धर्म और सद्कर्म के मार्ग पर चलते हुए जीवन में सकारात्मकता और सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है।


    उन्होंने कहा कि अनंत चतुर्दशी के दिन गणेशोत्सव का भी समापन होता है और श्रद्धालु विघ्नहर्ता भगवान श्रीगणेश को भावपूर्ण विदाई देते हैं। गणपति विसर्जन का यह अवसर श्रद्धा और उल्लास के साथ आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और सद्भाव का संदेश देता है।
    वित्त मंत्री चौधरी ने प्रार्थना की कि भगवान श्रीहरि विष्णु और विघ्नहर्ता भगवान श्रीगणेश की कृपा से छत्तीसगढ़ के प्रत्येक परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहे तथा प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे।

See also  फूल लेकर आए नन्हे कदम, उप मुख्यमंत्री ने बच्चों को गोद में उठाया, बच्चों की मासूमियत ने जीता दिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *