CG : चोरी की स्कूटी बेचने ग्राहक तलाश रहा आरोपी गिरफ्तार …

CG : चोरी की स्कूटी बेचने ग्राहक तलाश रहा आरोपी गिरफ्तार …

रायगढ़। जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और चोरी गई संपत्ति की बरामदगी के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी अभियान के तहत थाना घरघोड़ा पुलिस ने चोरी की स्कूटी बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई TVS Jupiter स्कूटी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान नवीन मिश्रा (24 वर्ष), निवासी ग्राम बैहामुड़ा बोरपारा, थाना घरघोड़ा के रूप में हुई है। आरोपी के पास से बरामद पर्पल रंग की TVS Jupiter स्कूटी क्रमांक CG-13-AR-0852 की कीमत करीब 35 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

हाई स्कूल ग्राउंड से चोरी हुई थी स्कूटी मामले की जानकारी के अनुसार, घरघोड़ा निवासी विजया पंडा पति नरेश पंडा (51 वर्ष) ने थाने में स्कूटी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 3 अप्रैल 2026 की शाम करीब 7:45 बजे वह अपनी पर्पल रंग की स्कूटी से हाई स्कूल ग्राउंड घरघोड़ा में वॉकिंग के लिए गई थीं। उन्होंने अपनी स्कूटी वार्ड क्रमांक 8 स्थित टीचर कॉलोनी के पास खड़ी की थी और ग्राउंड में चली गई थीं। इसी दौरान अज्ञात चोर उनकी स्कूटी लेकर फरार हो गया। वापस लौटने पर स्कूटी नहीं मिलने पर उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद 4 अप्रैल 2026 को उन्होंने थाना घरघोड़ा में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 112/2026 दर्ज कर धारा 303(2) बीएनएस के तहत जांच शुरू की।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई मामले की जांच के दौरान थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू ने चोरी की स्कूटी और आरोपी की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। 27 सितंबर 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बैहामुड़ा बोरपारा निवासी नवीन मिश्रा चोरी की स्कूटी को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी। प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक और आरक्षक उद्धोराम पटेल ने आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्कूटी चोरी करने की बात स्वीकार की।

See also  CG : नया रायपुर के पास बड़ा हादसा टला, चलती बस का फ्रंट शीशा टूटा …

आरोपी के कब्जे से बरामद हुई स्कूटी पुलिस ने आरोपी के मेमोरंडम के आधार पर पर्पल रंग की TVS Jupiter स्कूटी बरामद की। पुलिस के अनुसार, स्कूटी पर नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी। वाहन को जब्त कर मामले की जांच आगे बढ़ाई गई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी नवीन मिश्रा पिता शशिकांत मिश्रा को विधिवत गिरफ्तार किया। 28 सितंबर 2026 को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक और आरक्षक उद्धोराम पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। चोरी गई संपत्तियों की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *