CG : सुधा ओपन स्कूल में हर्षोल्लास से मनाई गई शहीद भगत सिंह जयंती…

CG : सुधा ओपन स्कूल में हर्षोल्लास से मनाई गई शहीद भगत सिंह जयंती…

रायपुर । सुधा ओपन स्कूल आमासेओनी में 28 सितम्बर को शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती श्रद्धा, उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ज्ञान गंगा स्कूल की सीनियर शिक्षिका पायल मानन रहीं। उन्होंने बच्चों को शहीद भगत सिंह के जीवन, उनके विचारों और बलिदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम का संचालन सुधा सोसाइटी फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष जी. के. भटनागर ने किया। उन्होंने बच्चों को बताया कि भगत सिंह जी को फाँसी किसी अपराध के लिए नहीं, बल्कि देश की आजादी माँगने के लिए दी गई थी। मात्र 23 वर्ष की अल्पायु में 23 मार्च 1931 को उन्हें उनके साथियों राजगुरु और सुखदेव के साथ लाहौर सेंट्रल जेल में फाँसी दे दी गई थी।

इस अवसर पर सभी बच्चों ने A4 शीट पर सुंदर लिखावट में देशभक्ति के नारे लिखकर प्रस्तुत किए, जिनमें से तीन सर्वश्रेष्ठ नारों को पुरस्कृत किया गया। इसके पश्चात शहीद भगत सिंह के जीवन पर आधारित एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें भी तीन विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के सभी तीनों शिक्षकों ने कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया। पूरा विद्यालय “इंकलाब जिंदाबाद” और “शहीद भगत सिंह अमर रहें” के नारों से गूँज उठा।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ। अंत में सभी बच्चों को जलपान वितरित किया गया।

See also  CG : कृषि और वन संपदा के वैल्यू एडिशन में युवाओं के लिए अपार संभावनाएं : विष्णुदेव साय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *