CG : छत्तीसगढ़ में विदाई की राह पर मानसून…ताबड़तोड़ बारिश के बाद अब मौसम का रुख पूरी तरह बदला …

CG : छत्तीसगढ़ में विदाई की राह पर मानसून…ताबड़तोड़ बारिश के बाद अब मौसम का रुख पूरी तरह बदला …

रायपुर: सितंबर की विदाई के साथ ही छत्तीसगढ़ में मानसून भी अब वापसी की राह पर है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि अगले 2-3 दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो सकती हैं। यानी बारिश के मौसम के बाद अब प्रदेश में धीरे-धीरे शुष्क मौसम का दौर शुरू होने वाला है। पूरे प्रदेश में बुधवार को मौसम साफ रहा। राजनांदगांव 34 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री दर्ज किया गया। यानी प्रदेश में दिन गर्म और रात अपेक्षाकृत ठंडी होने लगी है। रायपुर में बुधवार को पारा करीबन 34 डिग्री से. के पास रहा। यहा भी अब बारिश के ब्रेक बढ़ने के संकेत हैं। एक अक्टूबर को आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री के आसपास रह सकता है।

See also  राजनांदगांव : क्वांर नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता - संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *