CG : कलेक्टर रणबीर शर्मा ने महात्मा गांधी की जयंती पर किया उन्हें नमन …

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

कलेक्टोरेट परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

गरियाबंद । कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर कलेक्टोरेट परिसर में उनके प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर कलेक्टर शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और मानवता के मार्ग पर चलते हुए पूरी दुनिया को शांति और सद्भाव का संदेश दिया। उनके विचारों में समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण और आत्मनिर्भर भारत की भावना निहित थी। उनका जीवन हमें सत्य के मार्ग पर अडिग रहते हुए समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देती है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर, पंकज डाहिरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करण उइके, एसडीएम सुश्री हितेश्वरी बाघे, वरिष्ठ नागरिक अनिल चंद्राकर सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

See also  CG : सेवा संकल्प अभियान : हेल्थ रन से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *