CG : आंगन मिलन सेवा के तहत बेलसोंडा के आंगनबाड़ी केंद्र में हुआ आत्मीय मिलन …

CG : आंगन मिलन सेवा के तहत बेलसोंडा के आंगनबाड़ी केंद्र में हुआ आत्मीय मिलन …

महासमुंद। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में चलाए जा रहे आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत महासमुन्द के ग्राम बेलसोंडा के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-3 में गत दिवस आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं, गर्भवती एवं शिशुवती माताओं, वृद्धजनों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद सदस्य महासमुंद विजय लक्ष्मी जांगड़े थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर ने की। इस अवसर पर सरपंच प्रीति धीवर सहित वाणी तिवारी, सुधा साहू, छाया चंद्राकर, दिग्विजय साहू, शुभम बाघ, साजन यादव तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं महतारी वंदन योजना के हितग्राही महिलाओं को श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। जनप्रतिनिधियों ने आंगनबाड़ी केंद्र की गतिविधियों का अवलोकन करते हुए बच्चों, माताओं एवं हितग्राहियों से संवाद भी किया। कार्यक्रम में गर्भवती एवं शिशुवती माताओं तथा वृद्धजनों की सहभागिता ने आंगन मिलन सेवा को सामुदायिक जुड़ाव का स्वरूप प्रदान किया। मुख्य अतिथि विजय लक्ष्मी जांगड़े ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा और पोषण का केंद्र नहीं है, बल्कि यह माताओं, बच्चों और ग्रामीण परिवारों को शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम भी है। आंगन मिलन सेवा के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों से ग्रामीणों का जुड़ाव और अधिक मजबूत हो रहा है।

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गांव में बच्चों और माताओं की देखभाल के साथ शासन की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनके कार्यों का सम्मान करना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर ने कहा कि आंगन मिलन सेवा के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों में आत्मीय वातावरण निर्मित हो रहा है। इससे ग्रामीणों को एक साथ बैठकर बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा महिलाओं के कल्याण से जुड़े विषयों पर चर्चा करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ तभी मिलेगा, जब ग्रामीणजन जागरूक होकर इनसे जुड़ें। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इस दिशा में महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य कर रही हैं। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने आंगन मिलन सेवा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से आंगनबाड़ी केंद्रों के प्रति लोगों का जुड़ाव बढ़ता है और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी सहज रूप से मिलती है। कार्यक्रम का समापन आत्मीय संवाद और सामुदायिक सहभागिता के साथ हुआ।

See also  CG : गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *