इंदौर पहुंची पहली रोलिंग स्टॉक ट्रेन, सितंबर में मेट्रो का ट्रायल रन : CM शिवराज

इंदौर
 मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज इंदौर को बधाई देते हुए कहा कि पहली रोलिंग स्टॉक ट्रेन इंदौर पहुंच गई है और सितंबर में मेट्रो का पहला ट्रायल रन होगा। चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'बधाई इंदौर, इंदौर में मेट्रो का सपना साकार होने की दिशा में आज एक और उपलब्धि मिली है। गांधी नगर डिपो में पहली रोलिंग स्टॉक ट्रेन का आगमन हुआ है।' उन्होंने कहा कि इंदौर सांसद शंकर लालवानी सहित मेट्रो के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने ट्रेन को मेट्रो डिपो में उतारे जाने की प्रक्रिया का विधिवत शुभारंभ किया। इंदौर मेट्रो का ट्रायल रन सितंबर में प्रस्तावित है।

 

See also  धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफे के बाद ग्वालियर में युवा कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *