राजनांदगांव : मांग करने के बावजूद ब्रेकर नहीं बना, कलेक्टर से की शिकायत…

राजनांदगांव : मांग करने के बावजूद ब्रेकर नहीं बना, कलेक्टर से की शिकायत…

राजनांदगांव , सुशासन तिहार के तहत आम जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए लगाए गए शिविरों के बाद भी जमीनी स्तर पर प्रशासनिक लापरवाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं।

राजनांदगांव जिले में सुशासन तिहार 2026 के दौरान दिए गए आवेदन पर महीनों बीत जाने के बाद भी कार्रवाई न होने से आक्रोशित वार्डवासियों ने अब सड़क पर उतरने का मन बना लिया है। मोतीपुर निवासी आवेदक विजेन्द्र साहू ने कलेक्टर को एक पत्र सौंपकर लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उन्होंने इसे लेकर के सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

आवेदक विजेन्द्र साहू के अनुसार, क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से अवगत कराने के लिए उन्होंने 4 मई को सुशासन तिहार शिविर में सीधे मुख्यमंत्री के नाम आवेदन दिया था। आरोप है कि इस आवेदन पर विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। विभाग की इस अकर्मण्यता के कारण बीते दिनों एक और हादसा हो गया, जिसमें एक जेसीबी ने गाय को घायल कर दिया।

See also  आईईडी विस्फोटों की विरह वेदना से बाहर आएगा बस्तर, पीड़ितों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *