राजनांदगांव : जवानों ने की सफाई, 15 दिन चलेगा अभियान…

राजनांदगांव : जवानों ने की सफाई, 15 दिन चलेगा अभियान…

राजनांदगांव , शहर के आठवीं वाहिनी भारत रक्षित छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में 15 दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया है। यह विशेष अभियान सेनानी धर्मेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में वाहिनी मुख्यालय एवं वाहिनी की समस्त कंपनियों में संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत वाहिनी परिसर, कार्यालयीन भवनों, बैरकों, आवासीय क्षेत्रों, खेल मैदानों तथा आसपास के स्थानों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की जा रही है।

अधिकारियों एवं जवानों द्वारा सामूहिक रूप से श्रमदान करते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है। इस अभियान में उप सेनानी केबी सिंह, उप सेनानी गंगा उपाध्याय, सहायक सेनानी बीएल ध्रुव, सहायक सेनानी हरेश कुमार टोंडर एवं सहायक सेनानी बीएल भोई सहित वाहिनी के समस्त राजपत्रित अधिकारी, कंपनी कमांडर एवं अधिकारी-कर्मचारी सक्रिय रूप से सहभागिता कर रहे हैं।

स्वच्छता गतिविधियों की निगरानी व समीक्षा भी: समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं कंपनी कमांडरों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में स्वच्छता गतिविधियों की निगरानी एवं समीक्षा की जा रही है। इस विशेष अभियान के माध्यम से वाहिनी परिसर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वच्छ वातावरण युक्त बनाए रखने के साथ-साथ अधिकारी एवं जवानों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी, जागरूकता एवं सामूहिक सहभागिता पर फोकस है। स्वच्छता अपनाएं, स्वस्थ एवं स्वच्छ समाज बनाएं के संदेश के साथ 8वीं वाहिनी भारत रक्षित छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, राजनांदगांव द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

स्वच्छता के प्रति उत्साह सकारात्मक वातावरण सेनानी सिंह द्वारा स्वयं श्रमदान कर स्वच्छता अभियान में सहभागिता की गई, जिससे वाहिनी के अधिकारियों एवं जवानों में स्वच्छता के प्रति उत्साह एवं सकारात्मक वातावरण का निर्माण हुआ। 15 दिवसीय विशेष अभियान के दौरान स्वच्छ परिसर, स्वच्छ कार्यालय एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे दैनिक जीवन की नियमित आदत बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। वाहिनी की सभी कंपनियों में अभियान को प्रभावी एवं व्यवस्थित रूप से संचालित करने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

See also  सुखदेव भगत के बस्तर दौरे पर BJP का तंज, बोली- ‘देखते हैं कितना दमखम है’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *