CG : तलाक देने से किया इनकार तो शिक्षक की पत्नी और सास ने की पिटाई, FIR दर्ज…

CG : तलाक देने से किया इनकार तो शिक्षक की पत्नी और सास ने की पिटाई, FIR दर्ज…

बिलासपुर , पत्नी और बच्चों से मिलने पहुंचे सरकारी स्कूल के शिक्षक के साथ पत्नी और सास ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे डाली। पत्नी ने दूसरी शादी करने की बात कहते हुए शिक्षक से तलाक मांगा। शिक्षक ने इनकार किया तो विवाद बढ़ गया और दोनों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित शिक्षक की शिकायत पर सिरगिट्टी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम तेंदूमुड़ी छिपिया निवासी किशन कुमार दिव्य प्राथमिक शाला पथरी में पदस्थ है और फिलहाल महगई में किराए के मकान में रहता है। उसकी पत्नी शकुंतला बंजारे और बच्चे तेंदूमुंडी में रहते हैं। 26 सितंबर को किशन परिवार से मिलने गांव पहुंचा था। उस समय उनकी सास रोहणी बाई भी वहां मौजूद थी।

शिकायत के अनुसार, 27 सितंबर की रात करीब 2 बजे पत्नी ने किशन से कहा कि वह उनके साथ नहीं रहना चाहती और दूसरी शादी करेगी, इसलिए तलाक दे दे। किशन ने तलाक देने से इनकार किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद पत्नी और सास ने गाली-गलौज करते हुए मुक्कों और लात से उसकी पिटाई कर दी। शिकायत में शिक्षक ने आरोप लगाया कि पत्नी ने खुद को रेलवे पुलिस में बताकर झूठे केस में फंसाने और रेलवे ट्रैक पर फेंक देने की धमकी भी दी। पुलिस के मुताबिक, इससे पहले पत्नी भी शिक्षक पति के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज करा चुकी है।

See also  CG : गांधी-शास्त्री जयंती पर 2 अक्टूबर को राज्यपाल के गोद ग्राम सोनपुरी में विशेष ग्रामसभा आयोजित ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *