CG : करकोटी और दवनसरा में 6 अक्टूबर को लगेगा सेवा सेतु शिविर …

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

सूरजपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विधानसभा एवं विकासखण्ड स्तरीय सेवा सेतु शिविर का आयोजन 06 अक्टूबर 2026 को विकासखंड भैयाथान के ग्राम पंचायत करकोटी एवं विकासखंड ओड़गी के ग्राम पंचायत दवनसरा में किया जाएगा। शिविर प्रातः 10 बजे से आयोजित होगा।

           शिविर में समस्त विभागों के कार्यालय प्रमुख अपनी टीम के साथ उपस्थित रहेंगे। ग्रामीण नागरिकों को  एक ही स्थान पर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने तथा अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।क्षेत्र के ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में उपस्थित होकर इस सुविधा का लाभ लेने की अपील की गई  है।

See also  CG : Raipur में ICICI बैंक कर्मचारी बनकर ठगी, PNB क्रेडिट कार्ड से 2.20 लाख निकाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *