CG : आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण जागरूकता के साथ सेवा गतिविधियां जारी …

CG : आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण जागरूकता के साथ सेवा गतिविधियां जारी …

‘हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ अभियान के तहत जनभागीदारी की अपील
केंद्रों में कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानिनों के सम्मान के साथ दी जा रही विभागीय योजनाओं की जानकारी

रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के माध्यम से पोषण जागरूकता और जनभागीदारी से जुड़ी गतिविधियां जारी हैं। रायगढ़ जिले के सराईपाली, तमनार में लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र एवं पौधे देकर सम्मानित किया। इस दौरान ‘हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ अभियान के तहत ब्रोशर वितरित किए गए और जनभागीदारी का संदेश दिया गया।

जोगीतराई में पौष्टिक थाली एवं व्यंजन प्रदर्शनी, स्वस्थ बालक-बालिका, फैंसी ड्रेस और मेहंदी प्रतियोगिता, अन्नप्राशन तथा न्योता भोज कराया गया। डोलेसरा-2 में गोदभराई, अन्नप्राशन और पोषण जागरूकता गतिविधियां हुईं। ठेंगापाली-2 में पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी, चित्रकला एवं कुर्सी दौड़ आयोजित की गई। इसी तरह चेलिटोंगरी, वैद्यपारा सेमीपाली में मुनगा पौधरोपण, तुरंगा रामचंडीपारा में गोदभराई, अन्नप्राशन एवं मेहंदी प्रतियोगिता, बिंजकोट में ‘मेरी कहानी, मेरी जुबानी’ तथा अजा पारा में एनीमिया जागरूकता और पौष्टिक थाली प्रदर्शनी आयोजित हुई। बायसी और मेडरमार में हितग्राहियों ने योजनाओं से मिले लाभ के अनुभव साझा किए। विभिन्न केंद्रों में कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानिनों का सम्मान, हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं की जानकारी, न्योता भोज और ‘हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ के तहत पौधरोपण भी किया गया।

See also  CG : सेवा संकल्प अभियान में दिखी सुकमा के विद्यार्थियों की प्रतिभा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *