राजनांदगांव : केशाल में नए धान केंद्र तक रास्ता खराब, समस्या…

राजनांदगांव : केशाल में नए धान केंद्र तक रास्ता खराब, समस्या…

डोंगरगांव , ग्राम केशाल में इस साल मांग के बाद नया धान खरीदी केंद्र शुरू किया जा रहा है। केशाल सोसायटी के तहत केशाल, हर्राटोला, गर्रापार, दैहान, मावलीचुवा समेत दूसरे गांवों के किसानों का धान अब इसी केंद्र में खरीदा जाएगा। खरीदी शुरू होने से पहले ही केंद्र में सुविधाओं की कमी और वहां तक पहुंचने वाले रास्ते की हालत किसानों की चिंता बढ़ा रही है।

ग्रामीणों के मुताबिक नए खरीदी केंद्र के लिए अभी सिर्फ खुला मैदान है। न कार्यालय भवन है। न धान रखने के लिए गोदाम। अभी सोसायटी का संचालन उधारी के छोटे भवन से हो रहा है। ऐसे में खरीदी के दौरान किसानों और कर्मचारियों के लिए व्यवस्था कैसे बनेगी, इसे लेकर सवाल हैं। किसानों ने सबसे बड़ी दिक्कत केंद्र तक जाने वाले मार्ग पर नीचे झूलते बिजली तारों को बताया।

कई जगह तार इतने नीचे हैं कि धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, पिकअप और दूसरे कृषि वाहन निकलने में परेशानी हो सकती है। किसानों का कहना है कि खरीदी शुरू होने से पहले बिजली तारों को व्यवस्थित किया जाए। खराब मार्ग की समस्या भी दूर की जाए। धान खरीदी का सीजन नजदीक है। किसानों ने मांग की है कि खरीदी शुरू होने से पहले रास्ते और बिजली तारों की दिक्कत का समाधान हो। केशाल में पहली बार धान खरीदी होनी है। खुले मैदान में खरीदी, कार्यालय और गोदाम की व्यवस्था की जाए।

बड़े वाहनों की आवाजाही भी बड़ी मुश्किल होगी किसानों का कहना है कि जब लोडेड ट्रैक्टर-ट्रॉली ही आसानी से नहीं पहुंच पाएगी, तब खरीदी के बाद धान ले जाने वाले बड़े वाहनों की आवाजाही भी मुश्किल होगी। केंद्र से धान का परिवहन हर्राटोला की ओर से होने की बात कही जा रही है। इस मार्ग की सड़क भी खराब है। कई जगह बिजली के तार नीचे होने से धान से भरे वाहनों की आवाजाही को लेकर आशंका बनी हुई है। सुविधाएं बढ़ाई जाए।

See also  राजनांदगांव : कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभागीय कार्यों की समीक्षा की - हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा अभियान के तहत जिले में लगाए जाएंगे 10 लाख मुनगा पौधे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *