राजनांदगांव : नाती बहू की मौत का सदमा नहीं सह सकी 65 साल की महिला, आग लगाकर दी जान…

राजनांदगांव : नाती बहू की मौत का सदमा नहीं सह सकी 65 साल की महिला, आग लगाकर दी जान…

ग्राम सुखरी अर्जुनी में रविवार को 65 वर्षीय वृद्धा कुमारी बाई गोस्वामी (पति स्व. फेवन गिरी गोस्वामी) ने अपने कच्चे मकान में मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा ली, जिससे उनकी झुलसकर मौत हो गई। मृतका गांव की सरपंच की मां थीं और परिवार से अलग एक कच्चे मकान में रहती थीं।

परिजनों के अनुसार, कुमारी बाई अपनी 25 वर्षीया नाती-बहू नारायणी गोस्वामी से बहुत स्नेह करती थीं। गणेश विसर्जन के दिन अचानक हार्ट अटैक से नारायणी की मौत हो गई थी, जिसके बाद से वह गहरे सदमे में थीं।

रविवार को उन्होंने मकान के पटाव पर चढ़कर खुद पर मिट्टी तेल उड़ेलकर आग लगा ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा कच्चा मकान व कवेलू जलकर खाक हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

See also  CG : सेवा संकल्प अभियान में दिखी सुकमा के विद्यार्थियों की प्रतिभा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *