CG : हॉस्पिटल के पार्किंग एरिया में दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने संभाला मोर्चा …

CG : हॉस्पिटल के पार्किंग एरिया में दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने संभाला मोर्चा …

कवर्धा । जिला मुख्यालय में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब स्नेहा हॉस्पिटल के पास तेंदुआ दिखाई देने की सूचना सामने आई। शहर के आबादी वाले इलाके में तेंदुए की मौजूदगी की खबर फैलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने की कोशिश शुरू कर दी।

पार्किंग एरिया में उतरता दिखा तेंदुआ
बताया जा रहा है कि CCTV फुटेज में तेंदुआ सीढ़ियों से नीचे उतरकर हॉस्पिटल के पार्किंग एरिया में जाता दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह वहां से बाहर निकल गया। घटना के बाद हॉस्पिटल और आसपास के इलाके में लोगों की आवाजाही को नियंत्रित किया जा रहा है।

DFO समेत वन विभाग की टीम तैनात
सूचना मिलते ही DFO समेत वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। टीम तेंदुए की तलाश में जुटी है। प्रारंभिक तौर पर उसके रेवाबंद तालाब या आसपास के गौशाला क्षेत्र की ओर जाने की संभावना जताई जा रही है।

तेंदुए को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट रही थी, जिसे वन विभाग और प्रशासन की टीम हटाने में लगी है। अधिकारियों ने लोगों से घटनास्थल से दूरी बनाए रखने की अपील की है।

महिला के घायल होने की भी जानकारी
इसी बीच एक महिला के घायल होने की जानकारी भी सामने आई है। हालांकि महिला किस तरह घायल हुई और चोट तेंदुए की वजह से लगी या किसी अन्य कारण से, इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

See also  CG : कोयलीबेड़ा में पहली बार सोनोग्राफी सुविधा, दूरस्थ क्षेत्र की महिलाओं को मिली बड़ी राहत …

शहर में तेंदुए से दहशत
घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। शहर के बीच तेंदुए के पहुंचने से लोगों में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम लगातार इलाके की निगरानी कर रही है और तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *