छत्तीसगढ़

जगदलपुर : मतदान करना हमारा हक है इसका उपयोग जरूर करें- कलेक्टर विजय दयाराम के.

युवाओं को मतदान के प्रति किया गया जागरूकलाला जगदलपुरी ग्रंथालय में किया गया स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रमजगदलपुर, 01 सितम्बर 2023कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विजय दयाराम के. ने युवाओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि भारत वर्ष में सभी वयस्क नागरिकों को मतदान करने का हक मिला है इसका उपयोग जरूर करें। हमारे जिले के अंदरूनी इलाकों के मतदाताओं को अपने मताधिकार के महत्व का पता है उनकी लोकतंत्र के प्रति आस्था कायम है। उन्होंने वोट नहीं करने की नकारात्मक भावना को त्याग कर देश-प्रदेश के विकास हेतु मताधिकार का प्रयोग करने पर जोर दिया। कलेक्टर ने ग्रामीण व अंदरूनी इलाकों के जागरूक मतदाताओं का उल्लेखकर शहरी क्षेत्रों में मत प्रतिशत बढ़ाने हेतु युवा मतदाता को आगे आने की आवश्यकता बताई। साथ ही अन्य लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बनकर आसपास के नागरिकों को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित करने कहा।   इस अवसर पर स्वीप कार्यक्रम के नोडल और सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के पर्व में आप सभी भागीदार बनंे। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिले में कई कार्यक्रम किए जा रहे हंै। नए मतदाता के रूप में कई युवा साथी शामिल होंगे उनमें अलग जोश होता है साथ ही हमारे युवा साथी अपने करीबी लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें। निर्वाचन आयोग युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 15-17 वर्ष के बच्चों का पंजीयन कर रही है, जो कि 18 वर्ष के होते ही अपने मताधिकार का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा वर्तमान में मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य हेतु 11 सितम्बर तक तिथि बढ़ाया गया है कोई अपना नाम जुड़वाना चाहता है तो बीएलओ से सम्पर्क कर या ऑनलाइन https://voters.eci.gov.in/  के माध्यम जुड़वा सकते हैं।    कार्यक्रम में कुछ युवाओं ने मतदान के महत्व पर विचार रखे। एक युवती ने ऑनलाइन वोटर लिस्ट में नाम जोड़वाने की प्रक्रिया की जानकारी दी। कलेक्टर द्वारा उपस्थित युवाओं को मतदान करने की शपथ भी दिलवाई गई। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान, स्वीप के अधिकारी शरद चंद गौर, एलेजेंडर चेरियन,संस्था के प्रभारी सहित बहु संख्या में लाइब्रेरी के सदस्य और युवोदय अकादमी के छात्र-छात्राएं मौजूद थे।



kgnews

Recent Posts

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

धमतरी प्रशासन की अनूठी ‘पहल’: युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग

​रायपुर       धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के…

4 hours ago
सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

सेवा सेतु के माध्यम से राजेश्वरी को दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर शासन की डिजिटल सेवाएं अब आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक, पारदर्शी और समयबद्ध सेवा…

4 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भिंड के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल 04 व्यक्तियों को त्वरित सहायता देकर पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  भिंड जिले के थाना मेहगाँव क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही…

4 hours ago
विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

विज्ञान भवन बनेगा अनुसंधान और नवाचार का आधुनिक केंद्र: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा

रायपुर रायपुर में होगा राष्ट्रीय ’साइंस म्यूजियम’ का आयोजन छत्तीसगढ़ में विज्ञान एवं अनुसंधान गतिविधियों…

4 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ का आयोजन 4 जुलाई से

रायपुर  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय 'चिंतन शिविर…

4 hours ago