राजनांदगांव : आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत…

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत आपदा प्रभावितों एवं उनके आश्रितों को स्वीकृत सहायता अनुदान राशि का आबंटन संबंधित तहसीलदारों को उपलब्ध कराया गया है। इसके अनुसार डोंगरगढ़ तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि व अधिक वर्षा से मकान आंशिक क्षेति होने पर 16 हजार रूपए एवं सर्प काटने से जनहानि होने पर 4 लाख रूपए, छुरिया तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि व अधिक वर्षा से मकान आंशिक क्षति होने पर 4 हजार रूपए, अतिवृष्टि से दो कच्चा मकान पूर्णत: क्षति होने पर 2 लाख 15 हजार 100 रूपए एवं आग से कच्चा मकान पूर्णत: क्षति होने पर 1 लाख 20 हजार 500 रूपए, राजनांदगांव तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि व अधिक वर्षा से चार मकान आंशिक क्षति होने पर 1 लाख 36 हजार रूपए, अतिवृष्टि से कच्चा मकान पूर्णत: क्षति होने पर 1 लाख 20 हजार रूपए, मधुमक्खी काटने से जनहानि होने पर 4 लाख रूपए, कुआं के पानी में डूबने से जनहानि होने पर 4 लाख रूपए, तालाब के पानी मे डूबने से दो जनहानि होने पर 8 लाख रूपए, नाला के पानी में डूबने से जनहानि होने पर 4 लाख रूपए की संबंधित तहसीलदारों को उपलब्ध कराया गया है।

See also  राजनांदगांव : राज्य स्तरीय सर्व धर्म प्रार्थना सभा में स्काउट्स गाइड्स ने की सहभागिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *