CG : चोरी के शक में दो महिलाओं की पिटाई, साप्ताहिक बाजार में भीड़ ने घेरकर मारा …

CG : चोरी के शक में दो महिलाओं की पिटाई, साप्ताहिक बाजार में भीड़ ने घेरकर मारा …

सूरजपुर: कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़कापारा स्थित साप्ताहिक बाजार में चोरी के शक में दो महिलाओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। महिलाओं पर मोबाइल फोन और हजारों रुपये चोरी करने का आरोप लगाते हुए भीड़ ने उन्हें घेर लिया और जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि साप्ताहिक बाजार में मौजूद कुछ लोगों ने दोनों महिलाओं पर चोरी करने का संदेह जताया। इसके बाद देखते ही देखते वहां भीड़ जुट गई। भीड़ ने दोनों महिलाओं को घेरकर उनसे पूछताछ की और लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बाजार में लोगों की भीड़ के बीच दोनों महिलाओं के साथ मारपीट और पूछताछ करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद साप्ताहिक बाजार की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। बड़कापारा के साप्ताहिक बाजार में हुई इस घटना ने सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ द्वारा कानून हाथ में लेने को लेकर चिंता बढ़ा दी है। मामले को लेकर पुलिस की ओर से आगे क्या कार्रवाई की जाती है, इस पर नजर बनी हुई है।

See also  राजनांदगांव : मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना से बच्चों को मिलेगी आर्थिक सहायता, पढ़ाई का खर्च उठाना होगा आसान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *