राजनांदगांव :‎ छुरिया में विकासखंड स्तरीय सेवा सेतु शिविर का हुआ आयोजन…

राजनांदगांव :‎ छुरिया में विकासखंड स्तरीय सेवा सेतु शिविर का हुआ आयोजन...

एक ही स्थान पर मिली शासन की योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी, हितग्राही हुए लाभान्वित
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राहियों को मिली खुशियों की चाबी
मत्स्य हितग्राहियों को मछली जाल एवं मछली बीज का किया गया वितरण
स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान

राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत छुरिया विकासखंड में विकासखंड स्तरीय सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार के माध्यम से आम नागरिकों को एक ही स्थान पर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवाओं एवं सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, कृषि, खाद्य, विद्युत सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए और नागरिकों को विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई।


शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत पक्के आवास का निर्माण पूर्ण करने वाले हितग्राहियों को अतिथियों द्वारा खुशियों की चाबी एवं पूर्णता सह अभिनंदन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली स्वच्छता दीदियों को सम्मानित किया गया। मत्स्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को आजीविका संवर्धन के लिए मछली जाल एवं मछली बीज का वितरण किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण संबंधी गतिविधियों के साथ गर्भवती माताओं की गोद भराई की गई।

कार्यक्रम में हाई स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सेवा गाथा नाट्य प्रदर्शनी आकर्षण का केन्द्र रही। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से सेवा, जनकल्याण एवं शासन की योजनाओं से जुड़े संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष एमडी ठाकुर, जनपद पंचायत छुरिया के अध्यक्ष संजय सिन्हा, उपाध्यक्ष प्रशांत ठाकुर, जनपद पंचायत के सदस्यगण सहित बड़ी संख्या में अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी तथा ग्रामीणजन उपस्थित थे।

See also  राजनांदगांव : आपदा प्रभावितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *