CG : बीजापुर की पांच बेटियों को मिला रोजगार का अवसर, राज्य स्तरीय रोजगार मेले में मिली बड़ी सफलता …

CG : बीजापुर की पांच बेटियों को मिला रोजगार का अवसर, राज्य स्तरीय रोजगार मेले में मिली बड़ी सफलता …

बीजापुर । जिले की बेटियां तकनीकी शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भरता और उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ा रही हैं। इसी कड़ी में शासकीय पॉलीटेक्निक बीजापुर की पांच छात्राओं को राज्य स्तरीय रोजगार मेले में प्रतिष्ठित कंपनी से रोजगार का अवसर प्राप्त हुआ है। छात्राओं की इस उपलब्धि से संस्थान में उत्साह का माहौल है।

संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग, रायपुर द्वारा 07 एवं 08 अक्टूबर 2026 को रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले में शासकीय पॉलीटेक्निक बीजापुर की पांच छात्राओं का रोजगार हेतु चयन किया गया। मेले में मेसर्स सन ब्राइट मैनपावर सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा छात्राओं को जॉब ऑफर लेटर प्रदान किए गए।

मुख्यमंत्री के हाथों चन्द्रकला कडियामी को मिला ऑफर लेटर- रोजगार मेले में संस्थान की छात्रा चन्द्रकला कड़ियामी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के हाथों ऑफर लेटर प्राप्त करने का अवसर मिला। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा भी उपस्थित रहे। रोजगार के लिए चयनित छात्राओं में चन्द्रकला कड़ियामी, वीना पोंडी, सुप्रिया पुजारी, करीना कुड़ियम एवं दामिनी नेताम शामिल हैं। सभी पांच छात्राओं को मेसर्स सन ब्राइट मैनपावर सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा रोजगार के लिए ऑफर लेटर प्रदान किए गए।

तकनीकी शिक्षा से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहीं जिले की बेटियां- शासकीय पॉलीटेक्निक बीजापुर की छात्राओं को राज्य स्तरीय रोजगार मेले में मिले अवसर जिले में तकनीकी शिक्षा के प्रति बढ़ती रुचि और युवाओं के लिए उपलब्ध हो रहे रोजगार के अवसरों को दर्शाते हैं। इस उपलब्धि से संस्थान के अन्य विद्यार्थियों को भी तकनीकी कौशल विकसित कर रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। छात्राओं के चयन में संस्थान के प्रशिक्षण एवं नियोजन अधिकारी हरीश कुमार सहित शिक्षकचितरंजन लाल, तन्वी सोनकेसरी, रिति झाड़ी, दुर्गावती वासम, विक्रमादित्य एवं नवीन कुमार साहू का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं राज्य स्तरीय रोजगार मेले में आवश्यक व्यवस्थाओं एवं समन्वय के लिए जिला रोजगार अधिकारी हृषिकेश सिदार का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

See also  CG : टीबी मुक्त पंचायत अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 305 पंचायतों के जनप्रतिनिधि सम्मानित...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *