राजनांदगांव : दिसंबर तक पूरे होंगे कई ओवरब्रिज-अंडरब्रिज के काम, लोगों को मिलेगी राहत…

राजनांदगांव : दिसंबर तक पूरे होंगे कई ओवरब्रिज-अंडरब्रिज के काम, लोगों को मिलेगी राहत…

राजनांदगांव , डोंगरगढ़ से दुर्ग के बीच रेलवे के अधूरे निर्माण प्रोजेक्ट में अब तेजी आने की उम्मीद है। बारिश के कारण धीमे पड़े निर्माण कार्यों को गति आएगी। रेल परिचालन सुरक्षित और यात्रियों का सफर आसान होगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के डीआरएम दीपक गुप्ता ने विगत दिनों डोंगरगढ़-जटकन्हार-मु सरा-राजनांदगांव रेलखंड का निरीक्षण किया था। निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। काम समय पर पूरा करने के निर्देश दिए थे।

प्रोजेक्ट का फायदा ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों के साथ सड़क यातायात को भी मिलेगा। दिसंबर तक कई ओवरब्रिज और अंडरब्रिज तैयार होने की उम्मीद है। इससे रेल परिचालन में बाधा कम करने, ट्रेनों की गति बढ़ाने और यात्रियों का समय बचाने में मदद मिलेगी। रेलवे क्रॉसिंग पर सड़क यातायात की निर्भरता घटने से जाम और दुर्घटनाओं का खतरा भी कम होगा।

See also  CG : शादी के दूसरे दिन से प्रताड़ना का आरोप, डिप्टी कलेक्टर पति और ससुराल वालों पर केस दर्ज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *