राजनांदगांव : मिर्गी चिकित्सा शिविर 1 नवंबर को, मरीजों को मिलेगी जांच और उपचार की सुविधा…

राजनांदगांव : मिर्गी चिकित्सा शिविर 1 नवंबर को, मरीजों को मिलेगी जांच और उपचार की सुविधा…

राजनांदगांव सर्वेश्वरी समूह आश्रम राजा भानपुरी में 1 नवंबर को निःशुल्क मिर्गी चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। शिविर आश्रम परिसर में होगा। यहां फकीरी और आयुर्वेदिक पद्धति से स्वनिर्मित औषधियों से मिर्गी की दवा दी जाएगी। मरीजों को 31 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से सूर्योदय से पहले तक आश्रम पहुंचना होगा।

मरीजों के रात्रि विश्राम और भोजन की व्यवस्था आश्रम की ओर से निःशुल्क रहेगी। शिविर नागपुर हाईवे पर स्थित सर्वेश्वरी समूह आश्रम, राजा भानपुरी में लगेगा। यह राजनांदगांव से करीब 12 किमी दूर है। मरीज के साथ एक सहयोगी लाना अनिवार्य है। दवा गर्भवती महिलाओं के लिए नहीं है।

See also  CG News: छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ा बदलाव, अब मोबाइल ऐप से खरीदनी होगी खाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *