सरकार ने 46 लाख बेटियों के लिए खोले विकास के द्वार

  • सरकार से सीधे संपर्क का माध्यम बन रहा लाड़ली ई संवाद एप
  • प्रदेश में हर साल दो मई को मनाया जाएगा लाड़ली लक्ष्मी दिवस

भोपाल.
मध्यप्रदेश सरकार द्वारा महिला एवं बाल कल्याण की शुरू की गई विभिन्न योजनाओं से बहनों के जीवन में सुधार आ रहा है। मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी और मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना महिलाओं और बहनों को आर्थिक रूप से स्वावलंब बना रही है। प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना की सहायता से राज्य की 46 लाख बेटियां लखपति बन गई है। इसी तरह मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का विस्तार बढ़ने से अब 23 से 60 वर्ष की महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है, जिससे घर की जरूरतों को पूरा करने के लिए महिलाओं को अब किसी पर आश्रित होने की जरूरत नहीं है।

सीधे मिल रहा बहुआयामी योजनाओं का लाभ
प्रदेश सरकार की महिला विकास के लिए शुरू की गई बहुआयामी योजनाओं का लाभ सीधे रूप से महिलाओं के जीवन पर पड़ रहा है। आर्थिक स्वावलंबता के साथ ही प्रदेश सरकार के महिला उद्यमिता के रास्ते भी आसान कर दिए है। जो बहने अपना खुद का कारोबार शुरू करना चाहती हैं उनके लिए आजीविका मिशन के अंतर्गत दो प्रतिशत की ब्याज दर पर बैंक से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।

सरकार की योजनाओं हो रहा संकट का समाधान
महिलाएं घर की धुरी होती हैं और प्रारंभिक स्तर आर्थिक विपन्नताएं महिलाएं के जीवन पर बड़ा असर डालती है, किसी भी बहन को घर के हालात की वजह से संकट न झेलना पड़ें, इसके लिए प्रदेश सरकार की दो अति महत्वकांक्षी योजनाएं महिलाओं को स्वालंब बनाने में सहायक साबित हो रही है। मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना से प्रदेश की 46 लाख बेटियां लखपति बन गई हैं।

लाड़ली ई-संवाद मोबाइल एप: हर समस्या का समाधान
इसके साथ ही 13 लाख बेटियों को छात्रवृत्ति मिल रही हैं, जिससे बेटियों की शिक्षा प्रभावित न हो। स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश करने पर बहनों को 25 हजार रुपए की सहायता राशि दो किश्तों में दी जाएगी, जिससे बहनों की पढ़ाई पूरी हो। बहनों का मनोबल ऊंचा करने के लिए हर साल दो मई को लाड़ली लक्ष्मी दिवस मनाने की घोषणा की गई है। जिला स्तर पर लाड़ली लक्ष्मी पंचायतें आयोजित कर बहनों के साथ संवाद कायम किया जा रहा है, जिसके लिए लाड़ली ई-संवाद मोबाइल एप भी बनाया गया है।

अधिकाधिक को मिले लाभ सरकार ने बढाया योजना का दायरा
लाड़ली बहना योजना का दायरा बढ़ने के बाद अब ऐसी महिलाओं को भी प्रति माह एक हजार रुपए दिए जा रहे हैं जिन्हें पहले योजना का पात्र नहीं माना गया था। परिवार का कोई सदस्य यदि पंच या उपपंच का चुनाव जीत चुका है ऐसे परिवार की महिलाएं भी लाड़ली बहना योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं। महिला कल्याण के लिए प्रतिबद्ध प्रदेश सरकार ने शराब के ठेकों पर भी सख्त पाबंदियां लगा दी हैं।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

नांचल के बेटे ने बढ़ाया प्रदेश का मान, आईएफएस बनकर रचा नया इतिहास

नांचल के बेटे ने बढ़ाया प्रदेश का मान, आईएफएस बनकर रचा नया इतिहास

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से  भारतीय वन सेवा (IFS) के लिए चयनित रायगढ़ जिले के…

50 minutes ago
जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

जिला पंचायतों को भी मिलेगा गौण खनिज निधि का हिस्सा

रायपुर   छत्तीसगढ़ सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में…

10 hours ago
उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

उज्जैन के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सुरक्षित संरक्षण में लेकर थाने पहुँचाया

भोपाल उज्जैन जिले के थाना चिंतामन गणेश क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

10 hours ago
इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर में गहराया जल संकट, 35 लाख आबादी पर पानी का खतरा

इंदौर  देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर गंभीर जलसंकट से गुजर रहा है। हालत यह…

10 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के…

10 hours ago
समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

समर्थ सिंह को 29 मई तक CBI रिमांड, त्विषा शर्मा मौत मामले में पूछताछ तेज

भोपाल मॉडल और अभिनेत्री त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत…

11 hours ago