राजनांदगांव: डोंगरगढ़ स्टेशन पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाए गए होल्डिंग एरिया

राजनांदगांव: डोंगरगढ़ स्टेशन पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाए गए होल्डिंग एरिया

राजनांदगांव , मां बम्लेश्वरी की नगरी डोंगरगढ़ में नवरात्र मेले में भीड़ से श्रद्धालुओं को राहत देने रेलवे ने डोंगरगढ़ स्टेशन में यात्री सुविधा और सुरक्षा को मजबूत किया है। 20 अक्टूबर तक मेले में यात्रियों की भीड़ नियंत्रित करने होल्डिंग एरिया बनाया गया है।

टिकट के लिए 2 अतिरिक्त एम-यूटीएस, 1 एटीवीएम और 6 यूटीएस काउंटर है। पांच प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों को डोंगरगढ़ स्टेशन पर अस्थायी स्टॉपेज दिया गया है। टिकट वितरण, ट्रेन परिचालन, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के लिए विभागों को समन्वय के साथ तैनात किया है।

मंडल रेल प्रबंधक दीपक गुप्ता और मंडल वाणिज्य प्रबंधक दिलीप सिंह की अगुवाई में 24 घंटे पूछताछ, उद्घोषणा, प्लेटफॉर्म प्रबंधन, पार्किंग, पेयजल, प्रकाश, अस्थायी शेड, प्रसाधन और सफाई की व्यवस्था की गई है। स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया और रोड अंडरब्रिज में अतिरिक्त रोशनी की गई है।

मंदिर के प्रवेश द्वार के पास सूचना बोर्ड है, श्रद्धालुओं को ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान की जानकारी मिल रही है। भीड़ प्रबंधन करने आरपीएफ, जीआरपी, टिकट चेकिंग और गाइड स्टाफ तैनात किए हैं। निगरानी वॉर रूम से कर रहे है।

See also  राजनांदगांव : संयुक्त संचालक और सीएमएचओ नवरतन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगांव व डोंगरगढ़ का किया निरीक्षण...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *