राजनांदगांव : बंजारी घाट में तेंदुए की दस्तक, बस नजर आते ही जंगल में भागा…

राजनांदगांव : बंजारी घाट में तेंदुए की दस्तक, बस नजर आते ही जंगल में भागा...

राजनांदगांव , डोंगरगढ़ के बाद अब साल्हेवारा क्षेत्र में सड़क किनारे तेंदुआ देखा गया है। रविवार रात करीब 8 बजे बंजारी घाट के पास सड़क पर तेंदुए को विचरण करते देखा गया। एक बस चालक ने तेंदुए को देखकर बस रोकी। आवाजाही देखकर तेंदुआ जंगल की ओर भाग निकला।

जिस हिस्से में तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। वहां से देर रात तक ग्रामीणों की आवाजाही बनी रहती हैं। वहीं एमपी के लिए भी गाड़ियां इसी रास्ते से जाती है। बड़ी संख्या में बाइक सवार भी गुजरते हैं। ऐसे में तेंदुए के सड़क किनारे मौजूदगी की खबर के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। हालांकि अब तक तेंदुए ने किसी जानवर को अपना शिकार नहीं बनाया हैं। लेकिन ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ हैं। बता दें कि इसके पहले भी डोंगरगढ़-खैरागढ़ रोड में ढारा, भंडारपुर और करेला के आसपास तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि हुई है।

लगातार बस्ती के करीब पहुंचने के मामले बढ़ रहे अविभाजित राजनांदगांव के जंगलों में ​तेंदुए बड़ी संख्या में मौजूद हैं। लेकिन बीते कुछ समय में ​तेंदुओं के बस्ती के करीब पहुंचने के मामले बढ़े हैं। वन अमला इसे कुत्तों और मुर्गों के शिकार से जोड़कर देख रहा है। अंबागढ़ चौकी, छुरिया, डोंगरगढ़ और साल्हेवारा इलाके में लगातार तेंदुए बसावट वाले हिस्से में विचरण कर रहे हैं। इससे खतरा बना हुआ है।

See also  बस्तर में मुआवजे को लेकर भड़के बाढ़ प्रभावित किसान, सर्वे टीम को लौटाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *