राजनांदगांव : देश-विदेश के भक्तों ने मंदिर में प्रज्वलित की आस्था की ज्योत…

राजनांदगांव : देश-विदेश के भक्तों ने मंदिर में प्रज्वलित की आस्था की ज्योत...

राजनांदगांव , क्वांर नवरात्र पर मां पाताल भैरवी मंदिर में देश-विदेश के श्रद्धालुओं ने भी आस्था की ज्योति कलश प्रज्ज्वलित कराई है। विदेशी भक्त स्वयं और उनके परिजन सालों से यह परंपरा निभाते आ रहे हैं। साल की दोनों नवरात्र पर विदेशी भक्तों द्वारा ज्योत प्रज्वलित की जाती है। इसमें आस्ट्रेलिया, अमेरिका, न्यू जीलैंड, कनाडा, जर्मनी और कई यूरोपियन कंट्री शामिल है। नवरात्र के पहले दिन से यहां तीन स्तर पर विराजित देवी-देवता, मां पाताल भैरवी, त्रिपुर सुंदरी और द्वादश ज्योतिर्लिंगों का दर्शन करने भक्त पहुंच रहे हैं।

शहर के प्राचीन मां काली मंदिर पुराना बस स्टैंड से पंडित रघु शर्मा ने बताया यहां भक्तों ने 600 ज्योति कलश प्रज्ज्वलित की है। नवरात्र में रोज मातारानी की विशेष पूजा-आरती की जा रही। जस गीत सुनने बड़ी संख्या में भक्त शामिल हो रहे हैं। शीतला माता मंदिर से राज महाराज ने बताया 1600 तेल, 171 घी की और 2 ज्योति कलश नगर कल्याण के लिए प्रज्ज्वलित की गई है। शिवधाम शांतिनगर, मां दुर्गा मंदिर गौरी नगर, अन्य देवी मंदिरों में आस्था ज्योति कलश की स्थापना की गई। बड़ी

जड़ीबूटी युक्त खीर का वितरण 25 को होगा संस्था के सचिव गणेश प्रसाद शर्मा गन्नू ने बताया क्वांर नवरात्र पर यहां देश-विदेश के भक्तों को मिला कर 2400 ज्योति कलश प्रज्ज्वलित की गई है। पंचमी पर विशेष मातारानी का विशेष शृंगार किया जाएगा। 18 को महाअष्टमी पर हवन किया जाएगा। 19 को कलश वहीं विसर्जित होंगे। और कुंवारी कन्या भोजन कराया जाएगा। शरद पूर्णिमा पर 25 को चंद्रमा की रोशनी में बनी जड़ीबूटी युक्त खीर का निशुल्क वितरण स्वांस, दमा व अस्थमा पीड़ितों को करेंगे। भक्तों के लिए समिति पर्याप्त इंतजाम करती है।

See also  गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने पर किसानों में खुशी, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा को गन्ना भेंटकर किया अभिनंदन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *