राजनांदगांव : धर्म चक्र प्रवर्तन दिवस पर 14 अक्टूबर को होगा आयोजन, समिति ने की तैयारी…

राजनांदगांव : धर्म चक्र प्रवर्तन दिवस पर 14 अक्टूबर को होगा आयोजन, समिति ने की तैयारी...

राजनांदगांव | बौद्ध कल्याण समिति राजनांदगांव ने 14 अक्टूबर को धर्म चक्र प्रवर्तन दिवस पर विशेष कार्यक्रम रखा है। समिति के अध्यक्ष दीपांकर खोबरागड़े ने बताया कि कार्यक्रम डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर सांस्कृतिक भवन सिविल लाइन राजनांदगांव में दोपहर 12 बजे से होगा।

नागपुर की पवित्र दीक्षा भूमि में सन् 1956 में 14 अक्टूबर को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने धम्म दीक्षा ग्रहण की थी। इस ऐतिहासिक घटना के 70 वर्ष पूर्ण होने पर समाज में शिक्षा, संगठन, सामाजिक चेतना, समानता और बौद्ध धम्म के मानवीय मूल्यों को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा।

कार्यक्रम का प्रमुख विषय डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की दीक्षा को 70 वर्ष हो गए हैं हम बौद्धों ने बुद्ध धम्म से क्या खोया और क्या पाया? रखा गया है। इस विषय पर वक्ता वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों, बौद्ध समाज की उपलब्धियों, चुनौतियों तथा भविष्य की दिशा पर विचार रखेंगे।

See also  राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ से झारखंड जा रहा था परिवार, एक्सीडेंट में तीन जिंदगियां खत्म, मासूम सुरक्षित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *