CG : बीएसपी में ‘स्वरांजलि’ संगीतमय संध्या ने जगजीत सिंह की ग़ज़लों किया जीवंत…

CG : बीएसपी में ‘स्वरांजलि’ संगीतमय संध्या ने जगजीत सिंह की ग़ज़लों किया जीवंत...

भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र के क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ विभाग द्वारा विख्यात ग़ज़ल गायक जगजीत सिंह की स्मृति में ‘स्वरांजलि’ संगीतमय संध्या का आयोजन महात्मा गांधी कला मंदिर, सिविक सेंटर में किया गया। कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार के मुख्य आतिथी में आयोजित इस कार्यक्रम में जगजीत सिंह की सदाबहार ग़ज़लों की सुमधुर प्रस्तुतियों ने संगीत प्रेमियों को उनके कालजयी संगीत सफर की यादों से रूबरू कराया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के ग़ज़ल एवं भजन गायक प्रभंजय चतुर्वेदी तथा अखिल भारतीय आकाशवाणी एवं दूरदर्शन की स्थापित कलाकार अंजलि शुक्ला तिवारी सहित अन्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से संगीतमय वातावरण को विशेष बना दिया। जगजीत सिंह के दीर्घ एवं गौरवपूर्ण संगीत सफर की चुनिंदा लोकप्रिय ग़ज़लों को आकर्षक अंदाज़ में प्रस्तुत किया गया, जिन्हें श्रोताओं ने सराहा।

संगीत संध्या में वायलिन पर मुंबई के राष्ट्रीय स्तर के कलाकार रईस शाह की संगत विशेष आकर्षण रही। उन्होंने जगजीत सिंह के साथ भी अनेक कार्यक्रमों में संगत की थी। इसके अतिरिक्त तबला वादक भालचंद्र शेगेकर, बाँसुरी वादक दुष्यंत हरमुख, की-बोर्ड वादक साईं चक्रवर्ती, ऑक्टोपैड वादक देवव्रत मजुमदार तथा शहनाई वादक सतीश सिन्हा ने सजीव संगीत संगत से प्रस्तुतियों को और भी प्रभावशाली बनाया।

इस कार्यक्रम का सफल आयोजन क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ विभाग द्वारा उप महाप्रबंधक (क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएँ) राजेन्द्र प्रसाद के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने नगर में सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने तथा संगीत प्रेमियों को भारतीय ग़ज़ल संगीत की समृद्ध विरासत से जुड़ने का अवसर प्रदान किया।

See also  मोहला : सांसद संतोष पांडे ने किया ‘गढ़ कलेवा’ छत्तीसगढ़ी व्यंजन केंद्र का शुभारंभ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *