भोपाल में शॉपिंग करने गए युवक की अचानक मौत, दवा खाने के 20 सेकेंड बाद गिरा

भोपाल

 लक्ष्मी टॉकीज के पास सोमवार रात एक दोस्त को कपड़े दिलवाने पहुंचे एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बेचैनी होने पर वह दुकान में रखी कुर्सी पर बैठा और टैबलेट खाने के बाद पानी पिया। कुछ ही देर में वह तड़पने लगा और कुर्सी से नीचे गिर पड़ा।

मौके पर मौजूद लोगों ने उसे संभाला, लेकिन उसकी सांसें थम चुकी थीं। स्वजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

See also  जेल से जमानत पर छूटते ही निकाला काफिला, 8 किमी तक थम गई वाहनों की रफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *