राजनांदगांव : तुमड़ीबोड़ में 15 फीट ऊंची दुर्गा प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु…

तुमड़ीबोड़ | शारदीय नवरात्र पर्व पर तुमड़ीबोड़ में मां दुर्गा की भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। यहां स्थापित 15 फीट ऊंची मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। प्रतिमा की भव्यता और आकर्षक सजावट लोगों का मन मोह रही है।

खास बात यह है कि मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ मेला जाने वाले श्रद्धालु भी तुमड़ीबोड़ में रुककर मां दुर्गा के दर्शन करना नहीं भूलते। यहां से गुजरने वाले श्रद्धालु पंडाल में पहुंचकर माता का आशीर्वाद लेते हैं और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हैं। दुर्गा उत्सव समितियों द्वारा पंडालों को आकर्षक रूप से सजाया गया है।

See also  CG : युवा उड़ान कार्यक्रम का हुआ आयोजन, प्रतिभावान युवाओं का हुआ सम्मान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *