राजनांदगांव : सुखीराम के घर आई खुशहाली, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से बिजली बिल की चिंता हुई दूर …

राजनांदगांव : सुखीराम के घर आई खुशहाली, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से बिजली बिल की चिंता हुई दूर …

3 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाने पर मिली 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी

राजनांदगांव । कभी हर महीने आने वाला बिजली बिल परिवार के खर्चों में अतिरिक्त बोझ बनता था, लेकिन अब सूरज की किरणें ही बचत और खुशहाली का जरिया बन गई हैं।

राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम गठुला निवासी सुखीराम साहू की है, जिनके जीवन में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ने सकारात्मक बदलाव लाया है। शासन की इस जनकल्याणकारी योजना से उनके घर की छत अब बिजली उत्पादन का माध्यम बन गई है और बिजली बिल की चिंता बीते दिनों की बात हो गई है। सुखीराम साहू ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगवाया है। इसके लिए उन्हें केन्द्र सरकार से 78 हजार रूपए तथा राज्य सरकार से 30 हजार रूपए सहित कुल 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी का लाभ मिला है। सोलर पैनल लगने के बाद उनके घर की बिजली की जरूरतें सौर ऊर्जा से पूरी हो रही हैं। पहले जहां अधिक बिजली बिल आने से उन्हें आर्थिक परेशानी होती थी, वहीं अब उनका बिजली बिल माइनस में आ रहा है। इससे परिवार को बिजली खर्च से बड़ी राहत मिली है।

सुखीराम साहू ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि पहले बिजली का बिल बहुत अधिक आता था, जिसे चुकाने की चिंता बनी रहती थी। लेकिन शासन की इस योजना ने उनकी परेशानी दूर कर दी है। अब घर में बिजली का उपयोग करने के बावजूद बिल माइनस में आ रहा है। उन्होंने कहा कि पहले बिजली बिल भरना पड़ता था, अब सूरज की रोशनी से बिजली बन रही है और पैसों की बचत भी हो रही है। यह बदलाव उनके परिवार के लिए किसी बड़ी खुशी से कम नहीं है। सुखीराम साहू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की इस योजना से आम परिवारों को बड़ी आर्थिक राहत मिल रही है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ने उनके घर को न केवल ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया है, बल्कि हर महीने बिजली बिल की चिंता से भी मुक्ति दिलाई है।

See also  राजनांदगांव : गोल बाजार में गंदगी की सफाई नहीं यहां पर घूमते रहते हैं आवारा मवेशी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *