CG : सेवा की कहानी : पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत, सोलर पैनल से अतिरिक्त बिजली ग्रिड में पहुंच रही …

सेवा की कहानी : पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत, सोलर पैनल से अतिरिक्त बिजली ग्रिड में पहुंच रही ...

पटनमपारा निवासी श्यामा मजूमदार ने 3 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाकर उठाया योजना का लाभ

सुकमा : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जिले के नागरिक सौर ऊर्जा को अपनाकर बिजली खर्च में बचत कर रहे हैं। पटनमपारा निवासी श्यामा मजूमदार ने भी इस योजना का लाभ लेते हुए अपने घर पर 03 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित कराया है।

श्यामा ने बताया कि सोलर पैनल लगवाने से पहले उनके घर का बिजली बिल प्रतिमाह लगभग 300 से 500 रुपये तक आता था। सोलर पैनल स्थापित होने के बाद पिछले चार महीनों से उनका बिजली बिल शून्य भी दर्ज हो रहा है। उन्होंने बताया कि सोलर पैनल से घर की आवश्यकता से अधिक बिजली बनने पर अतिरिक्त बिजली ग्रिड में जा रही है, जिसके कारण उनके बिजली खाते में क्रेडिट दर्ज हो रहा है। उन्होंने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल स्थापना के लिए उन्हें कुल 01 लाख 08 हजार रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई है।

इसमें 78 हजार रुपये केंद्र शासन तथा 30 हजार रुपये राज्य शासन की ओर से प्रदान किए गए हैं। योजना से मिली सब्सिडी के कारण सोलर पैनल लगवाना उनके लिए आसान हुआ और अब उन्हें बिजली खर्च में राहत मिल रही है।

   श्यामा मजूमदार ने पीएम सूर्य घर योजना का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सौर ऊर्जा अपनाने से उनके परिवार को बिजली खर्च में राहत मिली है। उन्होंने कहा कि यह योजना आम परिवारों को स्वच्छ ऊर्जा अपनाने के साथ-साथ बिजली के खर्च में बचत का अवसर भी प्रदान कर रही है।

See also  CG : महतारी सदन से मिलेगा प्रशिक्षण और स्वरोजगार के अवसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *