राजनांदगांव : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसान नेतराम साहू को खेती-किसानी के लिए मिल रही आर्थिक सहायता

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसान नेतराम साहू को खेती-किसानी के लिए मिल रही आर्थिक सहायता

राजनांदगांव । प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसानों को आर्थिक सहायता और कृषि संबंधी कार्यों की आवश्यकताओं की पूर्ति में सहयोग मिल रहा है। योजना अंतर्गत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6000 रूपए की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में प्रदान की जाती है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम भोथीपारकला निवासी किसान नेतराम साहू को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत निरंतर किस्त प्राप्त हुई है। योजना के माध्यम से प्रतिवर्ष मिलने वाली 6000 रूपए की आर्थिक सहायता से कृषि कार्यों के लिए आर्थिक सहयोग मिल रहा है।


किसान नेतराम साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से प्राप्त राशि का उपयोग खेती-किसानी में कर रहे है। वर्षा ऋतु के दौरान कृषि कार्यों के लिए खाद, बीज एवं अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति में यह राशि उपयोगी है। इससे खेती-किसानी से जुड़े खर्चों को पूरा करने में सहायता मिलेगी। किसान नेतराम साहू ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष मिलने वाली यह सहायता किसानों के लिए उपयोगी है और कृषि कार्यों में आर्थिक सहयोग प्रदान करती है।

See also  IAS एस. जयवर्धन को गृह मंत्रालय में मिली नई जिम्मेदारी, बने उप सचिव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *