आयुष आपके द्वार योजना में मैदानी अमला घर-घर उपलब्ध करा रहा है चिकित्सा सेवा

भोपाल

प्रदेश में एक अगस्त से शुरू की गई आयुष आपके द्वार योजना में आयुष विभाग का मैदानी अमला घर-घर पहुँच कर नागरिकों को चिकित्सा सेवा उपलब्ध करा रहा है। आयुष आपके द्वार योजना 30 सितम्बर तक निरंतर संचालित होगी। आयुष संचालनालय ने विभाग के जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये हैं।

वर्षाजनित रोग से बचाव की सुविधा

यह योजना बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से जन-सामान्य के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव को ध्यान में रखते हुए संचालित की जा रही है। भोपाल जिले में आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी चिकित्सा के 28 औषधालयों की टीम जिलेभर में भ्रमण कर रही है। गठित टीमें विशेष रूप से हाट-बाजार के दिन नागरिकों को साफ-सफाई और बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दे रही हैं। नागरिकों को आवश्यकता अनुसार दवाइयों का नि:शुल्क वितरण भी किया जा रहा है। गठित टीमों ने जिले के स्कूल और कॉलेज में भी विद्यार्थियों को मलेरिया, डेंगू और डिहाइड्रेशन से बचाव की जानकारी दी। बच्चों को मच्छरदानी के उपयोग एवं स्वस्थ और पौष्टिक आहार लेने के बारे में भी बताया गया।

योग और आयुष क्योर एप

आयुष विभाग की टीम नागरिकों को योग के फायदों के बारे में भी जानकारी दे रही है। नियमित योगाभ्यास के लिये नजदीक के आयुष हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर में भी जाने की सलाह दी जा रही है। आयुष विभाग ने भारतीय चिकित्सा पद्धति के विशेषज्ञों को टेली-मेडिसिन के माध्यम से जोड़ा है। नागरिक एप को अपलोड कर विशेषज्ञों की सलाह ले सकते हैं। साथ ही नागरिकों को अन्य विभागीय योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

 

kgnews

Share
Published by
kgnews
Tags: featured

Recent Posts

CG : कलेक्टर ने पीएमश्री स्कूल प्राचार्य को जारी किया नोटिस …

CG : कलेक्टर ने पीएमश्री स्कूल प्राचार्य को जारी किया नोटिस …

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के पीएमश्री सेजेस सारंगढ़ के प्राचार्य लक्ष्मी प्रसाद पटेल को कलेक्टर ने कारण…

32 minutes ago
CG : बजाड़ी गांव में मिला दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू …

CG : बजाड़ी गांव में मिला दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने सुरक्षित किया रेस्क्यू …

गरियाबंद। जिले के बजाड़ी गांव में एक दुर्लभ वन्यजीव पैंगोलिन (खालखपरी) मिलने से वन विभाग…

37 minutes ago
CG : अमानक खाद-बीज बेचने वालों पर कार्रवाई, 6 दुकानों से सामग्री जब्त …

CG : अमानक खाद-बीज बेचने वालों पर कार्रवाई, 6 दुकानों से सामग्री जब्त …

जगदलपुर। खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद और बीज उपलब्ध कराने के…

45 minutes ago
CG : शिवनाथ नदी में तेज बहाव, जलाशयों में बढ़ा पानी, मोंगरा बैराज अभी 13 फीसदी भरा …

CG : शिवनाथ नदी में तेज बहाव, जलाशयों में बढ़ा पानी, मोंगरा बैराज अभी 13 फीसदी भरा …

राजनांदगांव। जिले में पिछले चार दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश ने सूखे जैसे…

52 minutes ago
CG Weather Update: अवदाब के असर से रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

CG Weather Update: अवदाब के असर से रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

रायपुर. छत्तीसगढ़ में आषाढ़ लगने के बाद झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है. नदी-नाले उफान…

1 hour ago
चीनी ह्यूमनॉइड रोबोट्स ने रचा इतिहास, 6 दिन में बनाए 17 हजार से ज्यादा टैबलेट

चीनी ह्यूमनॉइड रोबोट्स ने रचा इतिहास, 6 दिन में बनाए 17 हजार से ज्यादा टैबलेट

चीनी रोबोटिक्स कंपनी एजीबॉट ने इतिहास रच दिया है। दरअसल इस कंपनी के ह्यूमनॉइड रोबोट्स…

2 hours ago