कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू के करीबी व दुर्ग ग्रामीण युवक कांग्रेस के वरिष्ठ युवा नेता विनोद गुप्ता को प्रदेश किसान कांग्रेस का महासचिव बनाया गया है। गुप्ता को महासचिव बनाये जाने से दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस के युवा नेताओं सहित उनके समर्थकों में भारी हर्ष का माहौल है। ज्ञातव्य हो कि विनोद गुप्ता लंबे समय से यूथ कांग्रेस की राजनीति से जुड़े हुए हैं और वे पूरी निष्ठा व शिद्दत से पार्टी के लिए कार्य करते हुए पार्टी के हित में लगातार कार्य करने के पुरस्कार के रूप में उन्हें ये पद दिया गया है। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के पाउवारा में खेती किसानी करने वाले विनोद गुप्ता की सक्रियता को देखते हुए गृह एवं कृषि मंत्री ताम्रध्वज साहू की अनुसंशा तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज की सहमति से किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने विनोद गुप्ता को प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्त किया है। उनकी नियुक्त पर पूरे जिले में हर्ष का माहौल है।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…
रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…
भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …
जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…