राजनांदगांव : सियान जतन क्लिनिक से लोचन सिंह को उंगलियों के दर्द में मिली राहत…

राजनांदगांव : सियान जतन क्लिनिक से लोचन सिंह को उंगलियों के दर्द में मिली राहत...

राजनांदगांव । आयुष विभाग द्वारा संचालित सियान जतन क्लिनिक वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शाबित हो रही है। सियान जतन क्लिनिक अंतर्गत शासकीय होम्योपैथी औषधालय डोंगरगढ़ में उपचार एवं परामर्श की सुविधा का लाभ लेकर डोंगरगढ़ निवासी 74 वर्षीय लोचन सिंह को उंगलियों के दर्द में काफी राहत मिली है। लोचन सिंह ने बताया कि पहले उनकी उंगलियों में काफी दर्द होता था। दर्द इतना अधिक रहता था कि राहत पाने के लिए अपनी उंगलियों को बार-बार दबाना पड़ता था। इससे कुछ समय के लिए आराम मिलता था, लेकिन परेशानी बनी रहती थी।

सियान जतन क्लिनिक शासकीय होम्योपैथी औषधालय डोंगरगढ़ में उपचार लेने और दवा का सेवन करने के बाद दर्द में काफी सुधार महसूस हुआ है। लोचन सिंह को अब पहले की तरह दर्द से राहत पाने के लिए उंगलियों को बार-बार दबाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। वर्तमान में हल्का-फुल्का दर्द बना हुआ है, लेकिन उन्हें लगभग 90 प्रतिशत तक राहत महसूस हो रही है। लोचन सिंह ने बताया कि उपचार के बाद उनकी परेशानी में काफी कमी आई है, जिससे उन्हें राहत मिली है। सियान जतन क्लिनिक के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए उपचार एवं परामर्श की सुविधा मिल रही है। जिसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया है।

See also   राजनांदगांव : शारदीय नवरात्रि पर्व 2026 - मां बम्लेश्वरी के दर्शनार्थी आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे स्वयंसेवी संगठन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *