जशपुरनगर : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना से जुड़कर महिलाएं स्वरोजगार की ओर अग्रसर

श्री गणेश स्व-सहायता समूह की महिलाएं 18 क्विंटल मछली बिक्री कर 3.60 लाख रुपये का आय अर्जित किया है

जशपुरनगर 03 सितम्बर 2023

बिहान छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत महिलाओं को एक स्व सहायता समूह के रूप में संगठित कर उन्हें प्रेरित कर क्षमतावर्धन आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान कर स्वरोजगार से जोड़ी जाने वाली महत्वपूर्ण योजना है। आज महिलाएँ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना से जुड़कर स्वरोजगार की ओर अग्रसर होते हुए अपने सपने के पा का स्वरूप देकर नई उड़ान की ओर तैयार है। इन महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास किये जा रहे है इसी कड़ी में ग्राम पंचायत मनोरा में श्री गणेश स्व सहायता समूह की 10 महिलाये मछली पालन का कार्य रही है।
इस कार्य के लिए इन्होने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना अंतर्गत 3 लाख रुपए बैंक लिंकेज प्राप्त कर मछली पालन का कार्य कर रही है और यह कार्य विगत 3 वर्षों से कर रहे है। श्री गणेश स्व-सहायता समूह मनोरा द्वारा अभी तक 18 क्विंटल मछली बिक्री कर 3.60 लाख रुपये का आय अर्जित किया है। इनकी सफलता को देखकर अन्य समूह की महिलाये भी अपनी आजीविका को वृहद रूप देने के लिए आगे आ रही है।

See also  चक्रवाती तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *