CG : बिल्डिंग पर चढ़ी छात्रा को देख मची अफरा-तफरी, युवक बना फरिश्ता …

CG : बिल्डिंग पर चढ़ी छात्रा को देख मची अफरा-तफरी, युवक बना फरिश्ता …

अंबिकापुर: शहर के आकाशवाणी चौक स्थित उर्सुलाइन स्कूल के छात्रावास में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक छात्रा बिल्डिंग पर चढ़कर आत्महत्या करने की कोशिश करने लगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, स्कूल प्रबंधन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान एक युवक ने बिल्डिंग पर चढ़कर छात्रा की जान बचाई। जानकारी के मुताबिक, जशपुर जिले की रहने वाली छात्रा अंबिकापुर के मिशनरी स्कूल के छात्रावास में रहकर 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही है। छात्रा को बिल्डिंग पर चढ़ा देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्कूल प्रबंधन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने की कोशिश की।

इसी दौरान एक युवक छात्रावास की बिल्डिंग पर चढ़ा और छात्रा को सुरक्षित बचा लिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश झा भी मौके पर पहुंचे। फिलहाल छात्रा के आत्महत्या की कोशिश करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

See also  राजनांदगांव : सेवा सेतु शिविर में जनसंपर्क विभाग के स्टॉल से नागरिक हुए योजनाओं के प्रति जागरूक...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *